शिक्षक उपलब्धियाँ
श्री विष्णु कुमार मीणा केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर में स्नातकोत्तर शिक्षक भौतिक विज्ञान के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कक्षा XII (सत्र 2025-26) में भौतिकी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन (PI 76.39%) और 100% परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया गया है।उन्होंने रीजन में 7वीं और नेशनल लेवल पर 55वीं रैंक हासिल की है।
श्री विष्णु कुमार मीणा
स्नातकोत्तर शिक्षक भौतिक विज्ञान
श्रीमती अंजू मीणा केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर में स्नातकोत्तर शिक्षिका – गणित के तौर पर कार्यरत हैं। उन्हें कक्षा XII (सत्र 2025–26) में 100% पास रेट हासिल करने और गणित में 73.61% का शानदार ‘सब्जेक्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स’ (PI) प्राप्त करते हुए क्षेत्र में 5वीं और राष्ट्रीय स्तर पर 40वीं रैंक हासिल करने के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ़ रिकग्निशन’ (मान्यता प्रमाण-पत्र) से सम्मानित किया गया।
श्रीमती अंजू मीणा
स्नातकोत्तर शिक्षिका – गणित
श्रीमती नीतिका भारद्वाज केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर में स्नातकोत्तर शिक्षिका संगणक विज्ञान के तौर पर काम कर रही हैं। उन्हें कक्षा XII (सत्र 2025-26) में कंप्यूटर साइंस विषय में शानदार प्रदर्शन (PI 80.21%) और 100% परिणाम के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ़ रिकग्निशन’ (प्रशंसा पत्र) से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अहमदाबाद रीजन में दूसरी और नेशनल लेवल पर 62वीं रैंक हासिल की है।
श्रीमती नीतिका भारद्वाज
स्नातकोत्तर शिक्षिका संगणक विज्ञान
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर की प्राइमरी टीचर डॉ. देवीला मेहता को प्रतिष्ठित ‘दैनिक भास्कर नेशनल बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें इनोवेटिव टीचिंग, छात्रों के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया। यह उपलब्धि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर के पूरे परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है।
डॉ. देविला मेहता, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पोरबंदर में पीआरटी के रूप में समर्पित भाव से कार्यरत हैं। शिक्षा और समाज सेवा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें 2011 में राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार (केवीएस), 2016 में क्षेत्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार और कई राज्य एवं स्थानीय स्तर के सम्मान प्राप्त हुए हैं।
श्रीमती नीतिका भारद्वाज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर में स्नातकोत्तर शिक्षिका संगणक विज्ञान के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कंप्यूटर विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कक्षा XII (सत्र 2024-25) में 100% परिणाम के लिए मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।उनका शिक्षण पीआई इस सत्र में 85.16 रहा था |
श्री दिनेश धाकर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर में स्नातकोत्तर शिक्षक- अर्थशास्त्र के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अर्थशास्त्र विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कक्षा XII (सत्र 2024-25) में 100% परिणाम के लिए मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। उनका शिक्षण पीआई इस सत्र में 72.92 रहा था|
श्री विष्णु कुमार मीणा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर में स्नातकोत्तर शिक्षक भौतिक विज्ञान के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भौतिक विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कक्षा XII (सत्र 2024-25) में 100% परिणाम के लिए मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। उनका शिक्षण पीआई इस सत्र में 70.83 रहा था|