श्रीमती देवीला मेहता
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर की प्राइमरी टीचर डॉ. देवीला मेहता को प्रतिष्ठित ‘दैनिक भास्कर नेशनल बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें इनोवेटिव टीचिंग, छात्रों के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया। यह उपलब्धि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पोरबंदर के पूरे परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है।